रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से रायपुर में “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” कार्यशाला के आयोजन

रायपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 23.03.2026 को रायपुर के WRS स्थित रेलवे उल्लास भवन, सभागार में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु “मानव तस्करी रोधी जागरूकता” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डेलिना खोंगडुप, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग उपस्थित रहीं। साथ ही श्रीमती नौशीना आफरीन अली, वरिष्ठ अधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर, श्री संजीव शुक्ला, पुलिस आयुक्त रायपुर, श्री दिव्यांग पटेल, रेलवे पुलिस अधीक्षक, श्री पी. दयानंद, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर तथा श्री विपिन ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख, बचपन बचाओ आंदोलन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 11:15 बजे महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदया के उद्बोधन उपरांत विभिन्न अनुभवी वक्ताओं द्वारा मानव तस्करी रोधी विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा अपने अनुभव साझा किए गए। इस कार्यशाला में स्थानीय पुलिस, शासकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग, स्टेशन में कार्यरत कुली एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 222 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम हेतु इस तरह के सेमीनार समय-समय पर आयोजित किया जाता रहा है। जो मानव तस्करी की रोकथाम में कारगर साबित हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *