रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने चालीस हजार के चार किलो गांजा के साथ जबलपुर के युवक को किया गिरफ्तार
अनूपपुर।बिलासपुर।वायरलेस न्यूज। अनूपपुर रेल सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से पोस्ट की विशेष टीम ने संयुक्त टीम बनाकर बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में ऑपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की पुख्ता जानकारी देने पर ट्रेन के जनरल कोच से जबलपुर के एक युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से हजारों का चार किलो गांजा बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट अनूपपुर प्रभारी निरीक्षक महादेव लाल यादव को बिलासपुर तरफ से आने वाली यात्री ट्रेनों में गांजा की तस्करी के पुख्ता इनपुट मिलने पर 25/26 जुलाई 2023 को नारकोस के तहत चलाए गए अभियान के दौरान शहडोल स्टेशन में गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में टास्क टीम ।। एवम रेसुब पोस्ट शहडोल, सी.आई.बी. डिटेक्टिव विंग रेसुब अनूपपुर, तथा जीआरपी शहडोल के द्वारा मुखबिर सूचना पर संयुक्त कार्यवाही के दौरान जनरल कोच में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता शिवम गोंड़ उर्फ बाबू पिता राजेंद्र गोंड़ उम्र 18 वर्ष निवासी नर्मदा नगर 2 नंबर बस्ती लाला गुप्ता के घर के पास गोहलपुर थाना गोहलपुर जिला जबलपुर मप्र.बताया । उसके पास में रखे आसमानी रंग के पिटठू बैग को खोलवाकर दिखाने के लिए कहा गया तो वह हड़बड़ाने लगा। संदेह होने पर उसे गाड़ी से नीचे प्लेटफार्म पर उतारा गया उसके बैग को खुलवा कर देखने पर 4 पैकेट पन्नी टेप चिपका हुआ मादक पदार्थ (गांजा) वजन 4 किलो 140 ग्राम जिसका अनुमानित कीमत 40000/- आंकी गई है। उक्त मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ करने पर झारसुगुड़ा से जबलपुर ले जाना बताया। उक्त मादक पदार्थ को ले जाने बाबत वैधानिक प्रमाण पत्र की मांग किए जाने पर किसी भी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जीआरपी थाना शहडोल में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम किया गया। तथा उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायधीश( NDPS) न्यायालय शहडोल में पेश किया गया । जहां उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
