रेल सुरक्षा बल तिल्दा चौकी की अभिनव पहल ………… स्कूली बच्चों और लोगो को कर रही है जागरुक

तिल्दा। (वायरलेस न्यूज) जब से नागपुर बिलासपुर वन्देभारत ट्रेन की शुरुआत की गई है तब से अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार तिल्दा चौकी प्रभारी की सक्रियता से बल सदस्य भी लोगो से जनजागरूकता के लिए जी जान से लगे हुए है ताकि किसी मनुष्य और जानवरों की हानि न हो । इस संबन्ध में चौकी प्रभारी तिल्दा उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देकर बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता रेल सुरक्षा बल रायपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 29 दिसंबर 22 को आरपीएफ चौकी तिल्दा नेवरा के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में ग्राम बरबंदा की हाई स्कूल तथा ग्राम पथरी के विद्यालय में छात्र छात्राओं को उनके शिक्षकों के साथ मिलकर रेल पर पत्थर ना फेंकने तथा रेलवे पटरी पर नहीं खेलने की समझाइश दी गई तथा उक्त ग्राम के ग्रामीणों को अपने अपने बच्चों को समझाने और पशुओं को आवारा नही छोड़ने तथा रेल परिसर से दूर रखने की हिदायत भी दी गई l यह अभियान आरपीएफ के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है ताकि रेल आवागमन प्रभावित न हो और रेलवे से किसी का जान माल का नुकसान न हो l रेल सुरक्षा बल चौकी तिल्दा की जनजागरूकता कार्यक्रम को स्कूली बच्चों ने तन्मयता के साथ रेसुब के अधिकारियों की बातों को सुनकर आत्म सात कर अपने को सुरक्षित रखने की ठान ली है । रेसुब चौकी तिल्दा का यह कार्यक्रम लगातार जारी रखकर लोगो मे जागरूकता पैदा की जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
