रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में लगा कैम्प कोर्ट 143 मामलों में रेलवे मजिस्ट्रेट ने 67500 का जुर्माना वसूल किया रायगढ़ l रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर ने गुरुवार को रेल सुरक्षा बल थाना रायगढ़ मे कैम्प कोर्ट लगाकर 140 से अधिक मामलों में आरोपियों से हजारों रुपए का जुर्माना वसूलने का आदेश पारित किए l इस संबंध में रायगढ़ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को बिलासपुर से पुणे हटिया एक्सप्रेस में रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर श्रीमान पवन अग्रवाल जी पहुंचे और आज 20 अप्रैल को कैम्प कोर्ट लगाकर अवैध पार्किंग, अवैध वेंडर, किन्नर, महिला बोगी में पुरुष यात्री द्वारा प्रवेश करना, विकलांग कोच में सफर करने वाले लोगों पर, एवं रेलवे परिसर में गंदगी, रेलवे परिक्षेत्र में झगड़ा करने वालों, रेलवे परिक्षेत्र अवैध रूप से घूमने या प्रवेश करने , के 143 मामलों का कोर्ट में निपटारा कर सभी आरोपियों से ₹67500 जुर्माने के रूप में वसूल किए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *