बिलासपुर/भाटापारा (वायरलेस न्यूज़) हथबंद रेल्वे स्टेशन में रेसुब और विजलेंस टीम ने मारा छापा सात टिकटो के साथ बेमेतरा के ट्रेवल एजेंट का आदमी रेल्वे टिकट क्लर्क के साथ चढ़ा भाटापारा आरपीएफ़ के हत्थे ।

शनिवार को रेल सुरक्षा बल भाटापारा को मिली गुप्त सूचना पर रेल सुरक्षा बल की एक विशेष टीम ने रेसुब के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश का पालन करते हुए विजलेंस बिलासपुर की टीम के साथ हथबंद रेल्वे स्टेशन के बुकिंग काउंटर में दबिश देकर तत्काल टिकट बनाने के समय एक युवक और टिकट क्लर्क को सात टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए भाटापारा रेसुब पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक बीडी गोस्वामी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार दिनांक 25 जून 22 को गुप्त सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट भाटापारा के सहायक उप निरीक्षक एमके पोर्ते बल सदस्य के साथ हथबंद रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर में विजिलेंस बिलासपुर के साथ मिलकर बुकिंग काउंटर में तत्काल टिकट के समय दबिश देकर एक व्यक्ति जिसका नाम उदय धृतलहरें तथा बुकिंग क्लर्क हथबंद अमित कुमार सिन्हा दोनों का रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल थाना भाटापारा लाया गया । उदय ने आरपीएफ़ की पूछताछ में काबुल किया कि वो सतगुरु ट्रैवल्स नया बस्ती बस स्टैंड बेमेतरा के मालिक आकाश रोहरा के लिए टिकट बनाने कई बार आ चुका है । टिकट काउंटर में वो क्लर्क को 6000 रुपये दे चुका था कुल 8170 का टिकट बना था। उसे हथबंद में टिकट बनाने आकाश रोहरा भेजता था बहराल रेसुब भाटापारा ने उनके कब्जे से बनारस से एलटीटी के चार और पटना साहिब से एलटीटी के तीन कुल सात लोगो का टिकट मूल्य 8170 रुपये जप्त किया। उनके विरुद्ध भाटापारा पोस्ट में अपराध क्रमांक 1952 /22 u/s143 दर्ज किया गया। रेसुब पोस्ट भाटापारा और विजलेंस टीम बिलासपुर की कार्यवाही से टिकटो की कालाबाजारी करने वाले लोगो और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
