दुर्ग / वायरलेस न्यूज नेटवर्क/रेल सुरक्षा बल एव ।मंडल टास्क टीम आर.पी.एफ. पोस्ट दुर्ग द्वारा 01 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम ,मादक पदार्थ गांजा कीमत रू.13,65,000/- रुपया के साथ पकडने मे अहम कामयाबी हासिल की है। और जीआरपी दुर्ग को विधिवत् जप्ती की कार्यवाही कर सुपुर्द कर दिया है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस के सिन्हा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 06.04.2024 को मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम दुर्ग एवं आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के द्वारा लोकसभा चुनाव आचार संहिता के प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा के नेतृत्व में उप निरीक्षक एम.एल.यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे, प्र.आ.वाई के ताम्रकार, द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच नं A-1 के बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को समय 11.15 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे मेहरून रंग ट्रॉली , हरा रंग का ट्रॉली बैग,हरा रंग दो चक्का का ट्रॉली बैग,0नीला रंग क्रिकेट किट बैग
लाल काला ग्रे रंग का पिठ्ठू बैग
सभी पाचों बैगो को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया ।
नाम पता पूछने पर अपना नाम – इरफान खां उर्फ फिरोज, पिता-रमजानी खां, उम्र-28 वर्ष, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया । सभी 05 बैगो से कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत रू.13,65,000/- (तेरह लाख पैसठ हजार रुपया) के साथ आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को पलासा (आंध्र प्रदेश) से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के A/1 कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था कि पकडा गया।
कार्यवाही में पकड़े गए उक्त आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत पूर्ण दस्तावेज के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 43/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 07/04/24 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
