रेसुब नागपुर अगुशा की सक्रियता से आधा लाख के 49 टिकटो के साथ एक युवक हत्थे चढ़ा

नागपुर। (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज ) रेसुब नागपुर की विशेष टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आधा लाख से अधिक के 49 अवैध ई टिकट बरामद करने में शानदार सफलता हासिल की है। इस संबन्ध में रेसुब नागपुर के अपराध गुप्तचर शाखा के प्रभारी निरीक्षक नंदबहादुर ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में 19 नवंबर 2022 को सुशील तिवारी नामक व्यक्ति जो लगभग 15 दिनो से निरीक्षक नंद बहादुर अगुशा नागपुर एवम उप निरी राहुल पाण्डेय रेसुब इतवारी को उनके मोबाइल नम्बर एकत्र कर उन्हें टिकट दलाली होने संबंधी एवं स्वयं का टिकट बनाने हेतु बार-बार मोबाइल पर फोन कर परेशान किये जाने के शक के आधार पर लगातार अ.गु.शा नागपुर रेसुब पोस्ट इतवारी संयुक्त रूप से उक्त अधिकारियों के नेतृत्व में उप निरी , विनेक मेश्राम अ.गु.शा नागपुर ,बंसोड़ आर ए कलमना एवं सउनि के.के निकोडे फोन करने वाले व्यक्ति की लगातार पतासाजी एवं आसूचना के दौरान प्राप्त मोबाइल नम्बर से लोकेशन आदि निकाल कर सुशील तिवारी के द्वारा अपने स्वयं के लाभ हेतु आरक्षण टिकट बनाने हेतु फोन करने की जानकारी दिनांक 18.11.2022 को ज्ञात हुई। उक्त से समन्वय कर जाच हेतु आर पी एफ पोस्ट इतवारी मोबाइल के साथ बुलाया जो मोबाइल के साथ हाजिर हुआ, जिसकी जांच करने पर कुल 49 नग रेलवे आरक्षण केंद्रों से अलग अलग तिथी एवं दिशाओं आरक्षण टिकट बरामद हुयी जिसे उसके द्वारा फोटो खिचकर ग्राहकों को भेजी गई कुल 49 नग पास्ट टिकिटों कीमत 55810.00 है उक्त को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत दण्डनीय अपराध में मोबाईल व टिकिटों को जप्त कर रेसुब पोस्ट इतवारी अपराध क्र. 1260/2022 धारा 143 रेलवे अधिनियम पंजीबध्द किया।आईजी रेसुब श्री सिन्हा के मार्गदर्शन में अपराध गुप्तचर शाखा नागपुर प्रभारी नंद बहादुर के नेतृत्व में लगातर पिछले दो दिनो में दो दलाल के उपर केस दर्ज किया गया। रेसुब नागपुर की टिकट दलालो पर गिराई गाज से अवैध ई टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *