दुर्ग (वायरलेस न्यूज)आरपीएफ जोनल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत रेसुब पोस्ट दुर्ग के द्वारा यात्री मोबाइल की चोरी में संलिप्त 03 आरोपियों को पकड़कर जीआरपी को सुपुर्द किया है।
आरपीएफ जोनल मुख्यालय बिलासपुर से चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक -03.01.25 को रायपुर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रमन कुमार के निर्देशन पर दुर्ग आरपीएफ निरीक्षक एस के सिंहा के साथ उप निरीक्षक सनातन थनापति आरक्षक कैलाश चंद और महिला आरक्षक रमा, आरक्षक एस आर मीना आरक्षक एल के पार्कर तथा जीआरपी के साथ चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने पर ट्रेन के जनरल डिब्बे में एक यात्री का मोबाइल व नगदी चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर रेलवे स्टेशन दुर्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज प्रार्थी को साथ लेकर देखा गया।
प्रार्थी द्वारा सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्धों को पहचान कर बताया जिसके आधार पर तीनों संदिग्धों को स्टेशन के बाहर रोड पर चाय पीते हुए मिले जिसे पकड़कर जीआरपी लेकर आए पूछताछ करने पर 1. प्रदीप चौधरी उर्फ सनी पिता कृष्णा चौधरी उम्र 18 वर्ष साकीन सोनडोंगरी शिव शक्ति कॉलोनी में गेट के सामने रायपुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ 2. रवि साहू पिता सुनील साहू उम्र 18 वर्ष शाकीन सोनडोंगरी शिव शक्ति कॉलोनी में गेट के सामने रायपुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ 3. मोहम्मद निसार पिता मोहम्मद नूर आलम उमर 18 वर्ष साकीन फोकटपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ बताए और बताया की तीनों मिलकर रायपुर से डोंगरगढ़ घूमने गए थे डोंगरगढ़ से आते समय राजनांदगांव छूटने के बाद एक यात्री को सोया हुआ देखकर उसके पाकेट से मोबाइल व नगदी को चोरी करना स्वीकार किये उनके कब्जे से बरामद मोबाइल रियलमी नार्को एन 65 व नगद 430/- रू कुल किमती 12930/- के साथ शासकीय रेलवे पुलिस थाना भिलाई में तिनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/25 धारा 305 सी, 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबद कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
