लंबे समय से फरार 6 स्थायी वारंटी समेत 17 वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल


रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर फरार वारंटियों के धरपकड़ के अभियान में आज विभिन्न थानों में 06 स्थायी वारंटी और 11 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कोर्ट पेश किया गया है।
फरार वारंटो पर कार्यवाही के क्रम में थाना खरसिया से 03, छाल से 02 और लैलूंगा से 01 स्थायी वारंटी वहीं थाना कोतवाली और चैकी खरसिया ने 04-04 गिरफ्तारी वारंटी तथा भूदेवपुर, कोतरारोड़ और थाना चक्रधरनगर की ने 01-01 फरार गिरफ्तारर वारंट के वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वारंटियों के जेल वारंट जारी करने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है। इन वारंटियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे , पुलिस ने मुखबीर लगाकर इन्हें पकड़ा और कोट पेश कर जेल भेजा गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *