रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) कोलकाता से ऑपरेट ऑनलाइन सट्टा पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही…. रायगढ़।एसपी रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर जिले में आईपीएल सट्टा पर हुई कार्यवाही के बाद करीब 12 से 15 बड़े सट्टा खाईवाल कार्यवाही के डर से अपना ठिकाना बदल चुके हैं । थाना एवं सायबर की टीमें ऐसे खाईवालों की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुये है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर प्रतिदिन जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ पर कार्यवाही की जा रही है । कल रात्रि गस्त दौरान अभियान चलाकर जुआ रेड की कार्यवाही में 14 व्यक्ति पकड़ाए । थाना/चौकी प्रभारी जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के लिये अपने मुखबिर लगाये हुये हैं, इसी क्रम में दिनांक 12.10.2020 की रात्रि चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को बोईरदादर विजयपुर में लाल कुमार साहू अपने घर पर RCB और KKR के मैच पर ऑनलाइन मोबाइल पर सट्टा ले रहा है कि सूचना मिला । सूचना पर कार्यवाही के लिये थाने से प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत के हमराह आरक्षक जितेन्द्र दुबे, सुशील यादव, महिला आरक्षक मेनका चौहान, गवाहों के साथ संदेही के घर पर दबिश दिया गया । मौके पर बुकी लाल कुमार साहू RCB और KKR के मैच पर ऑनलाइन सट्टा मोबाइल पर ले रहा था । आरोपी *लाल कुमार साहू उर्फ विक्की पिता फागूलाल उम्र 23 वर्ष साकिन बोईरदादर विजयपुर थाना थाना चक्रधरनगर* के कब्जे से एक नग मोबाईल जिसमें मैच की रिकार्डिंग और दांव पर लगाये गये लाखो रूपये का रिकार्ड है तथा नगदी रकम 5,200 रूपये, कागज में लिखा हुआ डिटेल, पेन जप्त किया गया है । आरोपी लाल कुमार साहू से पूछताछ में मुख्य बुकी के कोलकाता में होने की जानकारी दिया है । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में धारा 4(क) सार्व. द्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
