लिंक रोड़ जोन पहुंचे कार्यपालक निदेशक
बकाया वसूली अभियान तेज करने के निर्देश

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 23 अगस्त 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल बिलासपुर नगर वृत्त अंतर्गत लिंक रोड़ जोन के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को बकाया वसूली अभियान तेज करने तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिये।
कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने लिंक रोड़ जोन के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की। वर्षाऋतु के मद्देनजर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के साथ ही मीटर वाचकों का बिल तत्काल भुगतान, लाईन विस्तार हेतु लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। श्री पटेल ने बकायादार उपभोक्ताओं के सूची की समीक्षा करते हुये उपस्थित अधिकारियों को बकाया राशि वालों के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री बी.पी.जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री पी.व्ही.एस.राजकुमार, सहायक अभियंता श्री दीप्तेन मुखर्जी कनिष्ठ अभियंता श्री के.सी.जोशी, श्रीमती हेमलता प्रधान सुश्री ए.तिर्की एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बाक्स न्यूज
विद्युत विभाग के तिफरा स्थित कल्याण भवन में वैश्विक महामारी कोविड-19 से
बचाव के लिए बूस्टर डोज हेतु वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया था।
जिसमें विभाग के 120 अधिकारी, कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाया।
भवदीय
मुकेश कुमार माथुर
प्रकाशन अधिकारी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
