बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) 38 साल अनवरत स्कूल शिक्षा विभाग में बेदाग सेवा उपरांत अभय कुमार मिश्रा व्याख्याता आज 31 मई 2025 में सेवानिवृत हो रहे हैं ।

वे वर्तमान में शा उच्च मा वि कोड़ापुरी विकास खंड तख़तपुर में प्रभारी प्राचार्य का दायित्व निर्वहन कर रहे थे वे 17 साल बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बिलासपुर में शिक्षकों के सेवा पूर्व प्रशिक्षण में सेवारत रहे, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनगिनत लोगों को प्रभावित किया, अनगिनत दिलों को छुआ है वे सेवानिवृत्ति ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् एवं एडीआईएस. स्व. लखन लाल मिश्रा के सुपुत्र हैं। अभय मिश्रा की धर्म पत्नी श्रीमती संगीता मिश्रा भी गनियारी में व्याख्याता पद पर पदस्थ है, वे पत्रकार अमित मिश्रा के छोटे भाई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *