बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आज 11 बजे डीएफओ मुंगेली के आदेश पर लोरमी वन विभाग की टीम सेमरिया स्थित ब्रम्हा नंद मौर्य के आरा मिल के अंदर एक नोटिस चस्पा किया गया है जिसमें लिखा है कि लकड़ी जो आपकी पकड़ी गई है उस पर अपना बयान तीन दिवस के भीतर लोरमी वन विभाग पहुंच कर दें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि जो लकड़ी पकड़ी गई है वह मिल से जब्ति करके उसे मिल मालिक के अन्य प्लाट से जब्त की गई है इसीलिए मिल को सील नही किया गया है। अथवा एक पहलू यह भी बात सामने आ रही है कि कहीं वन विभाग दबाव में आकर बचाने की कोई रणनीति के तहत कार्य को अंजाम देने के फिराक में तो नही लगे है।
ज्ञात हो कि चार दिन पूर्व लोरमी नपा उपाध्यक्ष के सेमरिया स्थित आरा मिल में छापा मारकर 2 ट्रक इमारती लकड़ी वन विभाग ने जब्त की थी जिसकी कीमत विभाग 2 लाख के आसपास बता रही है जब विभाग यह कहता है कि 14 घन मीटर लकड़ी जब्त की है तो हम आपको बताते चले कि 1 घन मीटर लकड़ी की कीमत बाजार में 60 हजार है तब उस हिसाब से सीधे 7.80 हजार की कीमत बनता है। इसी बात से वन विभाग अनेक सन्देहों को जन्म देता है। अभी भी रेंजर -एसडीओ पर दबाव बनाया जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *