लौंडी गुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवाई में सोमवार को नदी नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत की जानकारी सामने आई है युवकों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम का आलम रहा ।
(लौंडी गुड़ा )जगदलपुर – 08 मार्च2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी – लौंडी गुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलवाई गांव के दो होनहार युवकों की जल समाधि से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार दीपक पांडे पिता उमेंद्र पांडे उम्र 27 वर्ष निवासी ऑलवाई व अंशु पांडे पिता योगेंद्र पांडे उम्र 19 वर्ष सुबह 9:00 से 10:00 के दरमियान गांव में लगे नजदीक नदी में नहाने गए थे दोनों चचेरे भाई की डूबकर मौत होने की खबर आई बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों को अच्छे से तैरना भी आता था लेकिन गांव वालों के कथन अनुसार नदी में कोई चीज खींचने की बात सामने आ रही है दोनों भाइयों में बड़ा भाई दीपक पांडे व्यवसाई था वह छोटा भाई अंशु कॉलेज में अध्ययनरत था दोनों भाइयों के शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी दोपहर लगभग 1:00 बजे दीपक पांडे का शव मिला वही अंशु पांडे के शव खोजने में लगभग 3 घंटे लग गए दोनों भाइयों के शव मिलने के पश्चात पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
