अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लड़कों के दो गुट में मारपीट, दूसरे गुट के लड़कों की बाइक को कार से मारे ठोंकर….

On: July 7, 2022 5:04 PM
Follow Us:

एक युवक की ठोंकर से मौत, आरोपियों पर थाना कोसीर में हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज…..

*रायगढ़* । कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय द्वारा दिनांक 06.07.2022 को थाने के मर्ग क्रमांक 12/22 धारा 174 CrPC के मृतक बीरूदास पिता कांशीदास उम्र 19 वर्ष साकिन बालपुर की मर्ग जांच पर आरोपी चिंकी ऊर्फ प्रशांत, गिरजा, दीप कुर्रे व अन्य पर हत्या तथा हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है । जांच पर पाया गया कि मृतक बीरूदास की मृत्यु सीएचसी सारंगढ में ईलाज के दौरान दिनांक 29-06-22 को हुआ है । सारंगढ़ पुलिस द्वारा पंचनामा एवं पोस्टमार्डम कराया गया है, पीएम रिपोर्ट में मृतक बीरूदास की मृत्यु हेड इंजुरी एवं अंदरूनी चोट से शक लगने से मृत्यु होना लेख है तथा घटना में घायलों के चोटों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है । मर्ग जांच दौरान घायल एवं साक्षी बताये कि मारपीट वाली घटना के 08-10 दिन पहले ग्राम सिंघनपुर के दो लडके मोटर सायकल पर एक लड़की के साथ कोसीर तरफ जा रहे थे जिन्हें ग्राम रक्सा का बंटी उर्फ सूर्या भारद्वाज और उसके दोस्त देखे थे । उसी दौरान लड़कों में बहस झगड़ा हुआ था । दिनांक 29-06-22 को बंटी अपने साथी तिलकू उर्फ उमेश साहू के साथ कोसीर गुरूजी कम्पलेक्स के पास सेलून में बाल कटवाने गया था, जहां सिंघनपुर के वहीं दोनों लडके बंटी को पहचानकर पुरानी घटना को लेकर गाली गलौज करने लगे और अपने साथियों को मोबाइल पर कॉल कर बुलाये । झगड़ा बढ़ता देख बंटी भी अपने और साथियों को कॉल कर मौके पर बुलाया । कुछ लोग झगड़ा को शांत कराये जिसके बाद मारपीट करने वाले चिंकी ऊर्फ प्रशांत वेगनआर क्रं0 सीजी 13 एबी 1991 में रक्सा जा रहे बंटी और उसके साथियों का पीछा कर उनके मोटर सायकल को डंडा से मारे और उनका पीछा कर रक्सा पहुंचे, जहां मुक्तिधाम के पास रात्रि करीब 9 बजे बंटी और उसके साथियों को जान से मारने के लिये चिंकी ऊर्फ प्रशांत अपने वेगनआर को उनके उपर चढा दिया । वेगनआर की ठोकर से बीरूदास महंत, लोकेश बनज , विजय राव, प्रवीण श्रीवास घायल हो गये थे तथा उनका मोटर सायकल पैशन प्रो क्षतिग्रस्त हो गया, घायलों को डायल 112 द्वारा सीएचसी सारगढ़ ले जाकर भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज दौरान बीरूदास महंत दिनांक 29.06.22 के रात्रि फौत हो गया । आरोपियों पर धारा 302, 307, 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी किया जावेगा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment