वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज सांसद संतोष पाण्डेय की पहल से राजनांदगांव में

लोकसभा में जबरदस्त तरीके से आवाज उठाया

बिलासपुर – (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज 10 दिसम्बर 2022) लोकसभा में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने जबरदस्त तरीके से वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज का मामला उठाया जिसके चलते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री को तत्काल स्टापेज की घोषणा कर दी है और रेलवे बोर्ड ने राजनांदगांव में स्टापेज संबधित अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा में वंदे भारत ट्रेन नागपुर बिलासपुर के मध्य 11 दिसंबर से प्रारंभ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का आभार जताते हुए वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज की मांग पटल पर रखा।
11दिसम्बर को प्रधानमन्त्री नरेंद मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
पूर्व में ट्रेन का केवल तीन ही स्टापेज दिया गया था जिसमे गोंदिया, दुर्ग, और रायपुर था जिसे अब चौथा स्टापेज बतौर राजनांदगांव को जोड़ दिया गया है अब इस आशय की अधिसूचना भी रेल बोर्ड ने जारी कर दिया है। सांसद की पहल का राजनांदगांव में जबरदस्त उत्साह है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *