वन्दे भारत ट्रेन में छूट गया लाखो का सामन रेल मदद की सूचना पर रेसुब बिलासपुर ने किया बरामद यात्री के परिजन को बुलाकर सौंपा
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज । रेसुब बिलासपुर ने यात्री की सूचना पर डेढ़ लाख से अधिक के सामन वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छूटने की जानकारी देने पर रेसुब ने त्वरित कार्यवाही कर सामान को बरामद करके यात्री के परिजनों को सुपुर्द कर मानवीय सेवा कर रेल सुरक्षा बल बिलासपुर का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
इस मामले कि जानकारी देते हुए रेल सुरक्षा बल बिलासपुर प्रभारी भास्कर सोनी ने बताया कि बुधवार दिनांक 31मई 23 को गाडी संख्या 20826 वन्देभारत एक्स. का रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक यात्री हिमांशु राठी मोबाइल नंबर 7588690090 जो कि पिएनआर नं. 8849519748 के तहत नागपुर से बिलासपुर तक यात्रा कर रहे थे जिनका सामान उक्त गाडी के कोच संख्या सी / 05 के बर्थ संख्या 54 में छुट गया है उक्त सुचना पर उपनि, मनीषा कुमारी मीना डयूटी पर तैनात स्टाफ ने गाड़ी को रायपुर स्कॉटिंग पार्टी उपनिरीक्षक आस्था दूबे के साथ मिलकर अटेंड किया जहाँ पर एक लेडिज हैंड बैग एक खाने का थैला एवं एक नीला कलर का ट्राली बैग मिला जिनको रेसुब पोस्ट बिलासपुर लेकर आये जिसके संबंध में रेल मदद करने वाले यात्री को बताया गया । यात्री ने बताया कि उक्त लेडिज बैग में 2100 रूपये कैश एवं मैकअप का सामान है तथा एक खाने का थैला तथा बड़े बैग में 50,000 रूपये कैश एक एप्पल का लैप्टॉप जिसकि किमत 100000 (एक लाख) रूपये एवं कपड़े है उक्त सभी सामान को मिलाकर कुल किमत 1,70,000 रूपये ( एक लाख सत्तर हजार रूपये) बताई । एवं बताया कि कुछ ही समय में उनके रिशतेदार सामान को लेने के लिए रेसुब पोस्ट बिलासपुर आयेंगे उसके कुछ समय बाद ही एक व्यक्ति विजय पासवान पिता स्वर्गीय जोगेश्वर पासवान उम्र 36 निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. मो. 8906241790 रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुए जिनको यात्री के कहने पर बैग को सही सलामत उपस्थित गवाहो के समक्ष सुपुर्द किया गया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
