आग की घटनाओं को रोकने वन विभाग सेटेलाइट से जुड़ा

बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज़) गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं वनांचल में बढ़ जाती है जिसको लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बिलासपुर वन मंडल के डीएफओ श्री कुमार निशांत ने परिक्षेत्र अधिकारियों एवं वन समितियों की बैठक लगातार ले रहे है और उन्हें वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा तथा वन अग्नि पर नियंत्रण तथा निगरानी के उद्देश्य से लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसको लेकर बिलासपुर वनमण्डल पहले से सतर्क हो गए है । अब आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सेटेलाइट से भी नजर रखी जा रही है।

(बेलगहना एवं आसपास के गांवों में दीवारों पर ‘आग बुझाने को लेकर’ लगे पोस्टर)
श्री निशांत ने वायरलेस न्यूज़ को एक विशेष भेंट में कहा कि
जंगल में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं जिन क्षेत्रों में आग की घटनाएं होंगे वहां के परिक्षेत्रराधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।
वन मंडलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत ने बताया कि इस तारतम्य में विभागीय अमला को सक्रिय कर दिया गया है गांव गांव में वन रक्षक

समितियों ,फायरवाचरों की बैठक ली जा रही है, वनग्रामों में जगह जगह वनों को आग से कैसे बचाएं के पोस्टर दीवालों में लगाए जा रहे है। आग लगने पर कैसे फायर लाइन बनाए उसकी ट्रेनिग जंगलो में भी दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
