रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) शिकार तथा वन अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम वन विभाग के अधिकारियो ने वन अपराध पर नकेल कसने जन जागरूकता अभियान चलाकर वन अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार कराने का निर्णय को मुख्यमंत्री ने बेतुका बताते हुए वापस ले लिया है। ज्ञात हो कि वन्यजीव प्रेमी श्री नितिन सिंघवी ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस तरह के निर्णय को गलत बताते हुए वापस लिए जाने का अनुरोध किया था।
जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गम्भीरता दिखाते हुए तत्काल वनबल के प्रमुख श्रीनिवास राव को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा और इसी आधार पर मुख्यमंत्री ने गलत निर्णय को वापस लिया।
वन अपराध पर नकेल कसने आयोजित समीक्षा बैठक में वन अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार कराने निर्णय लिया था। समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ ( वन्य प्राणी) श्री अरुण पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी।
वन्य जीव एक्टिविस्ट ने पत्र लिखकर निर्णय वापस लेने का अनुरोध किया था
वन अपराध पर सामाजिक बहिष्कार करने वाले फैसले को मुख्यमंत्री ने वापस लिया गलत निर्णय पर अधिकारी बैकफुट पर
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
