रायपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 12 मई 2023 को वायरलेस न्यूज में वन भैसों के लिए बारनवापारा में किये जा रहे खर्च के संबंध में बताया गया था कि वर्ष 2023-24 में 40 लाख रुपए का आवंटन किया गया जिसका खंडन करते हुए विभाग द्वारा बताया गया की 25 लाख का बजट आवंटन किया गया।

कार्यालय फील्ड डायरेक्टर उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व द्वारा सूचना का अधिकार के तहत 40 लाख रुपए, वनमंडलाधिकारी बलोदा बाज़ार को आवंटन के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। जो कि यहाँ अवलोकन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। व्यय की जानकारी मांगने पर मुख्यालय ने और फील्ड डायरेक्टर कार्यालय ने यह कहकर जानकारी नहीं दी कि हमारे पास जानकारी नहीं है। बजट आबंटन की यह जानकारी विभाग द्वारा नहीं दी जा रही थी, सूचना का अधिकार के तहत प्रथम अपील दायर करने के उपरांत उपलब्ध कराई गई।

वन विभाग द्वारा पानी पर किए गए रुपए चार लाख 4.60 लाख के खर्चे को स्वीकार किया गया है।

विभाग ने इस बात का भी खंडन नहीं किया है कि वन भैंसे की वंश वृद्धि का प्लान फेल हो गया है।

कल उपलब्ध कराए गए अन्य किसी भी आंकड़ो का भी विभाग ने खंडन नहीं किया है। विभाग को पारदर्शिता रखते हुए यह बताना चाहिए कि असम से लाये गए वन भैसों के लिए कुल कितने करोड़ खर्चा हुआ है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *