बिलासपुर/कोटा-{वायरलेस न्यूज़}
करगी रोड(कोटा) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिलासपुर जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के वैंकट अग्रवाल का भव्य रूप से मनाया गया जन्म दिवस करगी रोड कोटा।

आज उनके निज निवास में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर वेंकट अग्रवाल का जन्मदिन मनाया और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मान स्वरूप शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया।
साथ ही दीपावली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर राम मंदिर चौक की महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ के साथ सुंदर संगीतमय की प्रस्तुति भी दी गई।
वैंकट अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्धायु की कामना भी की गई। आज इस जन्म दिन के भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रंगा भैया, मंडल अध्यक्ष, पत्रकारगण साथ सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग व बिलासपुर एवं करगी रोड के पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
वेंकट लाल अग्रवाल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ने अपने जन्म दिवस के आयोजन में सभी का आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *