● पिता की डांट से तमनार से रायगढ़ पैदल जाने निकला 11 वर्षीय बालक
● डॉयल 112 ईआरवी घरघोड़ा को कारगिल चौंक में अकेले घूमता मिला बालक रायगढ़। आज दिनांक 15/05/2021 के दोपहर डॉयल 112 घरघोड़ा ईआरवी को कारगिल चौक बस स्टैंड घरघोड़ा के पास अकेले घूम रहे बालक के लिये मिसिंग चाईल्ड का इवेंट मिला । इवेंट पर मौके पर पहुंचे आरक्षक मोहन भोई और ERV वाहन चालक जनार सिंह को बालक मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनीस उरांव पिता बृजलाल उरांव उम्र 11 वर्ष निवासी गोढ़ी थाना तमनार बताया । स्टाफ लॉकडाउन में अकेले बाहर घूमने का कारण पूछने पर बालक घरवाले खाना नहीं देते हैं, इसलिए रायगढ़ जा रहा हूं बताया । तब डायल 112 स्टाफ चलो आपके माता-पिता को समझायेंगे कहकर गाड़ी में घर जाने के लिये बैठने बोले । तब बालक वापस घर नहीं जाने की जीद करने लगा । बालक को भूखा जान डॉयल 112 स्टाफ द्वारा एक घर में खाना खिलाये और उसे घर जाने के लिये मनाकर उसके घर ले गये । बालक की मां को बालक के घर से जाने की जानकारी नहीं थी । उसका पिता उसे घर से जाने पर डांट फटकार कर रहा था जिसे डॉयल 112 स्टाफ कड़े शब्दों में बालक से डांट फटकार करने से मना किये और उसकी देखभाल करने की हिदायत दिये ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
