बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) वार्ड नंबर 16 से उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अनीता कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज इस आशय की अधिकृत घोषणा शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने की है।
कुदुदंड क्षेत्र में वार्ड नंबर 16 की भाजपा पार्षद निधि जैन के निधन के बाद खाली हुई सीट से उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

श्रीमती अनीता कश्यप वार्ड नंबर 16 कांग्रेस प्रत्याशी

आज कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद अनीता कश्यप का नाम तय किया गया है। वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव में अनीता कश्यप कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। श्रीमती अनीता कश्यप कुदुदंड के वरिष्ठ कांग्रेस के लोकप्रिय नेता रतन कश्यप की बहू है वैसे रतन बिलासपुर में रतन लस्सी के नाम से प्रसिद्ध है।जबकि इस मामले में अब अभी तक भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने स्व निधि जैन की पुत्री श्रद्धा जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय ले लिया है। अधिकृत घोषणा एक – दिन में किया जा सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *