● 7 *रायगढ़* । दिनांक 01.07.2022 को थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम विजयपुर में ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में एक अंजान व्यक्ति उम्र करीब 60-70 वर्ष को बैठा हुआ देखे । बाहरी जान कर गांववाले उससे पूछताछ किये, वृद्ध कुछ बता नहीं पा रहा था, बिमार और कमजोर दिख रहा था, जिसके माथे की चमडी सफेद थी । स्थानीय वार्ड पार्षद भी आकर देखे पूछताछ किये और डॉयल 112 को कॉल कर सूचना दिये । डॉयल 112 मौके पर पहुंची वृद्ध के माथे पर सफेद चमड़ी छिला हुआ था, अस्वास्थ्य प्रतीत होने से के.जी.एच. अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर वृद्ध को मृत घोषित किये । थाना कोतवाली में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर जांच के लिये मर्ग डायरी थाना चक्रधरनगर भेजा गया है । थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है । मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है, मृतक के शरीर पर चेक शर्ट और काला, नीला लाइनदार लूंगी पहना हुआ मिला था । विजयपुर के लोग उसे पहले कभी देखना नहीं बताये, कुछ लोगों का अनुमान है कि वृद्ध भटककर आ गया है । वृद्ध के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो चक्रधरनगर थाने में संपर्क कर सकतें हैं ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
