रेणुका सिंह ने कहा वो बाहरी चेहरा नहीं, भरतपुर सोनहत की बेटी हैं, ये उनका जन्मस्थल है, उनका अपना और यहां के लोग भी उनके अपने हैं पराए नहीं
(वायरलेस न्यूज)विधानसभा भरतपुर सोनहत से भाजपा की प्रत्याशी रेणुका सिंह को पार्टी ने प्रबल दावेदार मानते हुए टिकट दिया है, विधानसभा भरतपुर सोनहत की ज़िम्मेदारी दी है, जहां एक तरफ़ रेणुका सिंह भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति केंद्रीय मंत्री हैं वहीं दूसरी तरफ़, पार्टी ने विधानसभा भरतपुर सोनहत का कमान भी अब उनके हाथों में सौंप दिया है, जो कि एक बड़ा नाम है।
रेणुका सिंह के द्वारा सोनहत के पहाड़पारा मे जो कि उनका माइके है, उनका बचपन यहां से गुज़रा है, जहां रेणुका सिंह ने अपने मायके से आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ मे प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर के उम्मीदवार भैयालाल् राजवाड़े एवं कोरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के साथ सोनहत क्षेत्र में जनसंपर्क किया, सोनहत में स्थित महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता रानी का आशिर्वाद लेते हुए लोगों से मिलीं, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उमड़ी भीड़ ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं, सोनहत में दौरा संपन्न कर नवरात्रि के पहले दिन से रेणुका सिंह के जन संपर्क दौरों का शुभारंभ भी हो गया है,अपनी प्रबल एवं मजबूत दावेदारी पेश करती रेणुका सिंह इस चुनाव में किस तरह लोगों के दिल में जगह बनाएंगी और इस चुनाव में कितनी सफल होंगी यह तो आगे देखने की बात होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
