रायगढ़ ( वायरलेस न्यूज़ ) नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश नायक के द्वारा फ्लाईएष के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग को लेकर तथा महिला स्व सहायता समुह को डी.एम.एफ. फण्ड से सामग्री वितरण किये जाने को लेकर विधानसभा प्रश्न किये जाने को हास्यासपद एवं सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने का हथकण्डा बताया है। विधायक प्रकाश नायक के की बात यदि नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन के द्वारा अनसुनी की जाती है तो प्रकाश नायक को भी छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टी.एस. सिंह देव के पदचिन्हों पर चल कर इस्तिफा देना चाहिए। रायगढ़ नगर एवं विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा एवं ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगातार फ्लाईएष का अवैध डम्पिंग किया जा रहा है। जिससे कृषि योग्य भूमि को नुकसान पहंुच रहा है तथा रायगढ़ जिला मुख्यालय में प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि हो रही है। ये सब जिला प्रशासन के एवं राज्य शासन के सरंक्षण में फल फुल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.एफ. फण्ड एवं सी.एस.आर. की राषि का लगातार दूरपयोग किये जाने की भी शिकायत प्राप्त हो रही है। जिसके लिए विधायक प्रकाश नायक के द्वारा अब तक कोई बड़ी कार्यवाही किये जाने की जानकारी प्राप्त नही हुई। रायगढ़ विधानसभा एवं जिला मुख्यालय की समस्याओं के निराकरण के लिए रायगढ़ की जनता ने उन्हे विधायक चुना है। वे अपनी गंभीर जिम्मेदारी से विधानसभा में प्रश्न करके नही बच सकते।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
