चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक बनाए गए
AICC, प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने जारी किया आदेश
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार द्वारा जारी पत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। नगर विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
