अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर की कई लंबित मांगों को मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष रखा उन्होंने मांगों को गंभीरता से लिया

On: January 27, 2023 5:24 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) –नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया के सामने बिलासपुर की जनता की मांग को सामने रखा। अलग अलग समाजों के लिए भूमि आवंटन की मांग को पेश किया है। भेंट मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से पार्षदों को अतिरिक्त फण्ड दिए जाने की बात कही। इसके अलावा बिलासपुर के लिए स्वीकृत लंबित परियोजनाओं को लेकर बातचीत हुई। शहर में गरीबों के हित में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाए जाने को कहा।

शुक्रवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात कर शहर की विभिन्न मांगों और जरूरतो को पेश किया।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद विधायक शैलेष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी समाजों और संगठनों के लिए भूमि की मांग को गंभीरता से लिया है। उन्होने आश्वासन दिया है कि रूपरेखा तैयार होने के बाद जल्द ही समाज और संगठनों के लिए भूमि आवंटित किया जाएगा। वार्ड के समग्र विकास को लेकर पार्षदों को अतिरिक्त फण्ड दिए जाने की मांग को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री को शहर स्थिति से भी अवगत कराया गया।

शैलेष पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री से बिलासपुर के लिए स्वीकृत लंबित योजनाओं के बारे में बताया गया। 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन, तिफरा बायपास, अरपा नदी में ब्रिज निर्माण, व्यापार विहार से सिरगिट्टी फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण कार्यों को अति शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग को मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ लिया है।

इसके अलावा गरीब बच्चों के लिए निशुल्कअंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में आत्मानन्द  स्कूल खोले जाने की मांग को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार किए जाने की बात कही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment