जिस थाने ने मेरे खिलाफ केश आज उसी थाने के भवन के उदघाटन में मेरा नाम : शैलेष पांडेय
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 9 नवंबर 20) पुलिस थाना सरकंडा और तारबाहर के नवनिर्मित थाने का आज वर्चुअल उद्घाटन किया गया,जिसमें बिलासपुर के विधायक शैलेश पाण्डेय का गुस्सा इस अवसर पर देखते ही बन रहा था। विधायक शैलेश पाण्डेय ने इस अवसर पर नवनिर्माण थाने की शुभकामनाएं देते हुए सीधे पुलिस पर बरस पड़े। विधायक पाण्डेय ने साफ तौर पर कहा कि शहर की पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से पूरी नहीं कर रही हैं, जिस वजह से आम जनता और व्यापारी परेशान हो रहे हैं।विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि इसी थाने में मेरे खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी और आज ही थाने के बाहर आप मेरा नाम लिख रहे हैं।
विधायक शैलेश पाण्डेय यही नही रुके ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि त्यौहार के सीजन में पुलिस व्यवस्था कम बना रही हैं वसूली करने में लगी हुई हैं। आम जनता सहित व्यापारी चालान से परेशान हैं। कहीं भी गाड़ी पार्किंग करने 2 मिनट रुक जाने पर ट्रैफिक पुलिस सीधे-सीधे चालान काट दे रही है। विधायक ने साफ तौर पर कहा की अब थानों में काम के रेट लिस्ट लगा देनी चाहिए कि किस काम को करने में कितने पैसे पुलिस को देने होंगे। विधायक ने बताया कि आज भी शहर में कई हुक्का बार चल रहे हैं,जिन पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
लॉक डाउन में देर रात ट्रक से सामान खाली करवाने पर पुलिस द्वारा व्यापारी को थाने में ले जाकर बैठाया गया,पैसे की मांग की गई, एक गरीब सब्जी वाले से भी पुलिस वसूली करने में पीछे नही है,विधायक शैलेश पाण्डेय के गुस्से को देखते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक को लिखित में शिकायत देने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
