बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 18 जून 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल बिलासपुर शहर के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने बिलासपुर वृत्त एवं नगर वृत्त अंतर्गत आर.के.नगर जोन, लिंक रोड जोन, तिफरा जोन, मंगला तथा शांतिनगर के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। वर्षा ऋतु के मद्देनजर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री वाय. के.मनहर, कार्यपालन अभियंताद्वय श्री अमर चौधरी, श्री पी. व्ही. एस. राजकुमार एवं सहायक अभियंता श्री रवि ध्रुव व मनीष ठाकुर उपस्थित रहे।
समाचार क्र -60/2022
भवदीय
मुकेश कुमार माथुर
प्रकाशन अधिकारी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
