अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शांत बिलासपुर बन रहा अपराधियों की शरणस्थली: विक्रान्त तिवारी (आजाद मंच)

On: April 21, 2022 4:11 PM
Follow Us:

पुलिस राजनीतिक दबाव से बाहर आकर अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करे ताकि बाहर के अपराधी यहां आने से डरे।

लूटपाट, डैकती, अपहरण, चाकूबाजी, हत्या, गोलीकांड ये अपराधियो के बढ़ते हौसले के सूचक, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर शहर में हुए गोलीकांड पर आक्रोश जताते हुए आज़ाद मंच प्रमुख ने बड़ी टिप्पणी करते हुए बिलासपुर को मिर्जापुर की संज्ञा दी है। साथ ही बिलासपुर के हालातों पे चिंता जताते हुए बिलासपुर में पुलिसिंग को अपराधों पे अंकुश लगाने की बात कही है।
विक्रान्त तिवारी ने छत्तीसगढ़ को बिहार और बिलासपुर को मिर्जापुर बताया और कहा कि बिलासपुर अपराधियों की शरणस्थली बनते जा रहा है और इसकी अहम वजह कही न कही बिलासपुर के हालात हैं। जिस शहर में खून के आरोपी को बचाने शहर के कई असामाजिक तत्व और गुंडे बदमाश शहर में खुले आम सभा करें और उसके बाद SP कार्यालय का घेराव करने की हिम्मत रखें उस शहर में गोलीकांड होना स्वभाविक है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व शहर में हुए एक चाकू कांड में एक व्यक्ति की हत्या होगई और घायल व्यक्ति ने जिस का नाम अपने बयान में लिया उस कांग्रेसी नेता को बचाने शहर में सर्वधर्म सभा का आयोजन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया जिसके बाद SP कार्यालय का भी घेराव किया गया। आजाद मंच प्रमुख ने उस घटना को शहर की शांति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विक्रान्त ने कहा कि अपोलो चौक, शनिचरी, किम्स के समीप कई जगहों पर शाम को 8-9 बजे के बाद आम जनता से लूट पाट की घटनाएं होना, शहर में मुख्यमंत्री के प्रवास के दिन चाकू बाजी में हत्या हो जाना, और अपराधियों को बचाने सत्ता पक्ष का दबाव बनाना, यहाँ तक कि अपहरण का दंश तक बिलासपुर ने झेल लिया है और अब गोली कांड की ये घटनाएं दुबारा होना शहर की शांति को भंग कर रही है और ये जनता के लिए खतरे की बात है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि राजनीतिक दबाव में ना आकर सभी अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना सुनिश्चित करें ताकि बाहर से यहां अपराध करने आने वालों को पुलिस का डर सताए। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसे भी बिलासपुर पुलिस सुनिश्चित करे। अन्यथा शहर के आम लोगो के साथ आज़ाद मंच शहर की लचर पुलिस व्यवस्था के विरुद्ध जन आंदोलन करने बाध्य होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment