अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा बदलाव: धरमलाल कौशिक* *धमनी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए बिल्हा विधायक, जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ*

On: May 20, 2025 3:29 PM
Follow Us:

*विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित, खिले चेहरे*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़) 20 मई 2025/बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक और अपर मुख्य सचिव, जेल गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धमनी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि यह समाधान शिविर कई योजनाओं की जननी बनेगी। इन शिविरों में मिले फीडबैक से कई नई योजनाएं शुरू की जाएगी। शिविर मे विभागीय स्टॉलों से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बहुआयामी विकास के कार्य हो रहे हैं। शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एडीशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम श्री बजरंग सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 5154 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई जिनमें से 5112 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।
विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी-कर्मचारी सुशासन तिहार में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकण कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने कहा कि सुशासन तिहार कई नवाचारों में से एक नवाचार है। शिविर में आने वाले ग्रामीणों की सभी जरूरतें पूरी हो रही है। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अपनी दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। अपने कामों की गति आगे भी बनाएं रखे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में 15 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए। इनमें भाटागांव, बिटकुली, बुंदेला, देवकिरारी, धमनी, गुमा, झाल, कड़ार, कया, नगपुरा, नगरोड़ी, परसदा, भाटागांव, सेंवार, तेलसरा और उमरिया के ग्रामीण शामिल हुए। प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण की मांग की संख्या ज्यादा है।
शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब, सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रडिट कार्ड, कृषि विभाग द्वारा लपेटा पाईप, स्प्रेयर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जॉब कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल एवं आईस बॉक्स सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment