रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवम शिव सेना के संस्थापक व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की की जयंती शिव सेना रायगढ़ द्वारा मनाई गई। सुभाष चौक स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिव सैनिकों ने उन्हें याद किया। वंही जिला कार्यालय में स्व बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई गई।
शिव सेना जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनसे देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। वंही बाला साहेब ठाकरे के द्वारा जिस उद्देश्य को लेकर शिव सेना का गठन किया गया है उसे घर घर तक पंहुचाने का संकल्प लेने शिव सैनिकों से आव्हान किया। शिव सेना के जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में हमे शिव सेना का गठन करना है। साथ ही आम छतीसगढ़ियो को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए शिव सेना द्वारा हमेशा संघर्ष किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सनी साहू, जिला सह सचिव विजय महंत व सुरेश मानिकपुरी ने भी संबोधित किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
