संसदीय सचिव /विधायक जगदलपुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर)द्वारा प्रशस्ति पत्र शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित
जान की परवाह किए बगैर, कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका
“पुलिस की संवेदनशील छवि को बड़ी उपलब्धि बताया”
100 से अधिक कोरोना वारियर्स को किया गया सम्मानित
जगदलपुर 09 जून 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/शौर्य भवन मावा आलसना में स्थानीय विधायिका के तत्वावधान में कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन ने कोरोना महामारी के प्रथम एवं द्वितीय लहर में “पुलिस जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैर अपने दायित्व निर्वहन को महत्वपूर्ण भूमिका होना और पुलिस की संवेदनशील छवि उभरकर सामने आना ” बताया गया ! कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहर) राजीव शर्मा ने बताया कि “बस्तर पुलिस द्वारा कोरोना काल में आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कोरोना संक्रमण को रोकना एक बड़ी उपलब्धि होना बताये है” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के द्वारा बताया गया है कि बस्तर पुलिस के द्वारा कोरोना के दोनों लहर में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए , अलग अलग विभागों से समन्वय स्थापित कर आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार कर कोरोना नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना बताया गया! कार्यक्रम में जिला पुलिस बल , छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं नगर सेना (बस्तर पुलिस) के 100 से अधिक कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र , शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है ।
उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोतवाली, बोधघाट, परपा, यातायात एवम जिले के अन्य बल ( वारियर्स ) उपस्थित थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
