संस्था से जु़ड़े सभी सदस्यगण विशेष बधाई के हकदार
रायगढ़। कल 1 जनवरी 2023 से बाबा श्री श्याम की कृपा से शहर के गांधी गंज में शुभारंभ होने वाले “श्री श्याम रसोई” जिसमें प्रतिदिन दोपहर १२ बजे से दोपहर २ बजे तक निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है ताकि कोई भूखा न रहे , की परंपरा को लेकर भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि “श्री श्याम रसोई” जैसे निशुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाना सेठ किरोड़ीमल की दानशीलता की परंपरा में एक नए स्वर्णिम अध्याय के जुड़ने जैसा है जिससे हमारी संस्कारधानी नगरी रायगढ़ की दानशीलता की संस्कृति पूरे छग राज्य में सभी के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी।
आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा कि हमारे शास्त्रों में अन्नदान का महादान और सर्वश्रेष्ठ दान का दर्जा प्राप्त है और किसी भूखे को निस्वार्थ भाव से भोजन कराने से श्रेष्ठ और दूजा कोई कार्य नहीं हो सकता है। ऐसे में इस पुनीत कार्य की शुरूआत करने वाले हमारे रायगढ़ के सभी श्याम बाबा के भक्त गण और संस्था से जुड़े सभी सदस्यगण विशेष बधाई के हकदार है।
आगे श्री केडिया ने संस्था से जु़ड़े सभी श्याम भक्तों को “श्री श्याम रसोई” की शुरूआत करने के लिए शहरवासियों को ओर से साधुवाद देते हुए आगे कहा है कि निस्वार्थ रूप से मानव सेवा करने की दृष्टि से शुभारंभ किए गए इस पुनीत कार्य के लिए वे भी यथासंभव तन, मन, और धन से सदैव तत्पर रहने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Hello dummy post
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो