तीसरे वेव को मात देने सक्षम सुविधा का विस्तार -शाहिद भाई

राजनांदगांव (कमलेश स्वर्णकार वायरलेस न्यूज़) कोरोना मरीजों को राहत देने संचालित संस्कारधानी कोविड सेंटर सोमनी में 5 वेंटिलेटर व 60 सेंट्रल ऑक्सीजन बेड सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री मो अकबर जी करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस महामारी में संक्रमितों की सेवा करना चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का संकल्प लेकर कार्य करना बड़ी बात है जिलाधीश टी के वर्मा ,संचालक शाहिद भाई ने मंत्री जी को संस्कारधानी कोविड सेंटर के क्रियाकलाप से अवगत कराया जिलाधीश ने बताया कि सेंटर में सेवा दे रहे लोगो को तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिस पर मंत्री जी ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप जुड़े हुए हर व्यक्ति, संस्था को अति महत्वपूर्ण बताते हुए जो सेवाभाव से इस नेक कार्य में लगकर अपना अमूल्य योगदान दिये है उनको मैं धन्यवाद देता हूँ जिनके कार्य के कारण यहाँ सुविधा का विस्तार किया गया है छ ग की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कोरोना के द्वितीय चक्र को सही कार्य योजना के साथ काम कर पा रहे है तीसरे से लड़ने हेतु सक्षम व्यवस्था की जा रही है।
केंद्र सरकार के द्वारा कोई आर्थिक सहयोग नही मिलने के बाद भी हम मजबूती से कार्य कर रहे है ।किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए उन्हें उनके फसल का वाजिब हक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उनके खाते में राशि जमा कराया है।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शाहिद भाई की अगुवाई में उद्योगपति, समाजसेवी संगठन ,माहेश्वरी पंचायत,चेंबर ऑफ कामर्स, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से 40 ऑक्सीजन युक्त 60 सामान्य बेड से यह सेंटर प्रारंभ किया गया था जहाँ आज 100 ऑक्सीजन 100 सामान्य कुल200 बेड 5 वेंटिलेटर सुविधा दी जा रही है जो अपने आप में रोल मॉडल है। मैं आप सब के साथ जिले के हर समाजसेवी संगठन जो कोविड से लड़ने में जन सहयोग के कार्य में लगे है उन्हें नेक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई व भागवत साहू ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी, ज़िले के प्रभारी मंत्री मो.अकबर जी एवं जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सतत सहयोग मिलता रहा उसके लिये विशेष आभार सहित समाजसेवियों उद्योगपतियों माहेश्वरी पंचायत, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से हमने 40 बेड ऑक्सीजन और 60 बेड सामान्य के साथ सेंटर प्रारंभ किया था जिलाधीश टी के वर्मा के विशेष रुचि व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एस डी एम मुकेश रावटे के निरन्तर मॉनिटरिंग से और सहयोग मिलने से
सुविधाएं भी बढ़ाई गई है जो कोरोना के तीसरे वेव की शंका से लडने की व्यापक तैयारी के साथ सुविधा प्रदान किया गया है इस अवसर पर
तहसीलदार रमेश मोर, प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, आलोक शर्मा,जिला कांग्रेस महामंत्री कोविड सेंटर प्रभारी भागवत साहू,जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद सदस्य तुलदास साहू टिंकू साहू, माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष पवन डागा, शैलेंद्र कश्यप,संजय लड्ढा, शैलेश साहू,सूरज खंडेलवाल,नवीन माखीजा,पिंटू यादव, आसिफ खान, खिलेश्वर वर्मा सहित आदि उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *