संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग 1 एवं 2 मार्च को रायगढ़ जिले का सघन दौरा करेंगे
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 28 फरवरी 2023) संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग 1 एवं 2 मार्च को दो दिवसीय रायगढ़ जिले के सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने के साथ ही तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. अलंग 1 मार्च को सवेरे 8.30 बजे संभागीय मुख्यालय बिलासपुर से रवाना होकर 11.30 बजे एनटीपीसी लारा विश्राम गृह मैत्री नगर पहुंचेंगे। दोपहर 11.45 बजे पुसौर तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। उपस्थित पक्षकारों, किसानों एवं अधिवक्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2 बजे एनटीपीसी रेस्ट हाउस लारा में राजस्व अधिकारियों के साथ लंच होगा। शाम 4 बजे रायगढ़ पहुंचेगे और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय एवं संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम जिंदल विश्रामगृह में होगा। डॉ. अलंग दूसरे दिन 2 मार्च को सवेरे 10 बजे जिंदल रेस्ट हाऊस से पुसौर तहसील के ग्राम सूपा के लिए रवाना होंगे। सवेरे 10.30 बजे सूपा स्थित गोठान एवं रीपा गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सूपा में मॉडल आंगनबाड़ी भी देखेंगे। मंूगफली प्रदर्शन एवं जल जीवन मिशन के कार्यो का भी अवलोकन करेंगे। वे दोपहर 12 बजे पुसौर स्थित यूथ संेटर को भेंट देंगे। दोपहर 12.15 बजे एनटीपीसी लारा में दोपहर भोजन एवं आरक्षित रहेगा।
पटेल/109/230
–00–
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




