पतराटोली हिंदी मीडियम बन्द होने की खबर मिलने से संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिलने उनके निवास पहुंचे ग्रामीण अभिभावक
जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :-दुलदुला ब्लॉक के पतराटोली में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से हिंदी मिडियम बंद होने के संशय को लेकर आज हिन्दी मीडियम के अभिभावक और ग्रामवासी संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज से मिलकर अपनी चिन्ता ज़ाहिर की है।
ग्रामीणों की चिन्ता पर संसदीय सचिव एवं विधायक यूडी मिंज ने कहा कि किसी भी स्थिति में बंद नहीं हो रहा है यह विरोधी लोगों की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के भी बच्चे अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन कर सकेंगे। इस सोंच के साथ आत्मानन्द स्कूल खोले गए हैं ये उन्हीं स्कूलों में संचालित किया जा रहा है जो पुराने है । लेकिन वहाँ पढ़ने वाले हिन्दी मीडियम के बच्चों को कोई प्रभाव नहीं होगा। दोनों स्कूल हिंदी मीडियम एक साथ चलेंगे लेकिन दो पालियों में उनका संचालन होगा ।
क्या है पतराटोली के ग्रामीणों की माँग
ज्ञात हो कि कुनकुरी विधानसभा के दुलदुला विकासखंड के ग्राम पतराटोली में 1948 से स्कूल की स्थापना की गई और अभी वर्तमान के 10 वीं तक संचालित है । अभिभावकों एवं ग्रामीणों का का कहना है कि वर्तमान सत्र में सरकार के द्वारा यहां पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कक्षा 1 ली से 12 वीं तक खोला गया है , बहुत अच्छी बात है परन्तु सुनने में आ रहा है कि हिन्दी माध्यम के स्कूल को यहाँ बन्द किया जा रहा है । शासन के नियमानुसार बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिये प्रति किमी के दायरे में स्कूल खोला जा रहा है अगर यहां के हिन्दी माध्यम विद्यालय बंद कर दी जायेगी तो हमारे बच्चों का भविष्यपूर्ण अंधकारमय हो जायेगा हम गरीब अभिभावक अपने बच्चों को चराईडांड एवं दुलदुला भेजने में असमर्थ है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
