रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह व बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडेय आज रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक के गजानंदपुरम स्थित निवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ.शक्राजीत नायक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर संसदीय सचिव श्रीमती सिंह व विधायक श्री पांडेय ने विधायक प्रकाश नायक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक तथा उनके भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित नायक परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाक़ात की और संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक एक कुशल राजनैतिकज्ञ थे।राजनीति के पुरोधा के रुप मे माने जाने वाले डॉ.नायक का निधन राजनैतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।हमेशा उनका हमें मार्गदर्शन मिलता रहा और वे हमेशा हमारे मार्गदर्शक के रुप में रहेंगे।हमें उनके निधन से बहुत दुख हुआ और हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। इसकी प्रार्थना करते है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *