जगदलपुर 12 जून 2021
(वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी,)
लघु व्यवसायी एवं पसरा लगाकर व्यापार करने वाले लोगो के सुविधा के लिए आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राज्य प्रवर्तित योजना अन्तर्गत आज इंदिरा गाँधी वार्ड संजय मार्केट में पौनी पसारी बाजार निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया इस निर्माण कार्य मे 53.76 लाख रु. खर्च किए जाएंगे वहीं विधायक निधि से श्री जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में 4.20 लाख की लागत से आर.सी.सी.नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया इसके अलावा विधायक निधि से हि दलपत सागर वार्ड में गुरु घर से मूर्ती घर तक जाने वाले मार्ग का सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन कर वार्डवासियों को सौगात दी
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव,राजस्व विभाग सभापति राजेश राय,स्वच्छता विभाग सभापति विक्रम सिंह डांगी,पार्षद नरसिंह राव,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा,एल्डरमेन अमरनाथ सिंह,युवा कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव-अजय बिसाई,युवा कांग्रेस जिला सचिव राकेश देवनाथ, राजेन्द्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,वरिष्ठ नागरिक ए.बि.गुरु,डां.वी.एस.एन.मूर्ति,महेश-राव,अप्पा राव एवं नगर पालिक निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,कार्यपालन अभियंता ए.के.दत्ता उपस्थित रहें ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *