सत्यदेव शर्मा छग आरटीआई संघ के प्रदेश महासचिव नियुक्त
सत्यदेव शर्मा छग आरटीआई संघ के प्रदेश महासचिव नियुक्त
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) आज के दौर में सूचना का अधिकार आम आदमी के पास ऐसा हथियार है, जिसका उपयोग कर शासन—प्रशासन की अवैध गतिविधियों का आसानी से फंडाफोड़ किया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर आम आदमी सही जानकारी के अभाव में इस अधिकार का उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आरटीआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में एक संघ का गठन किया है और आम लोगों की मदद की जा रही है।

छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संघ को बेहतर और क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से जानकारों की एक टीम का गठन किया है। इस संघ के प्रदेश महासचिव के तौर पर सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों के बेहतर जानकार सत्यदेव शर्मा को नियुक्त किया गया है।
सत्यदेव शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर लगातार सक्रिय रहने वाले व्यक्ति हैं, जिनका प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के छोटे से बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानजनक स्थान है, तो उनकी प्रशासनिक दखल भी काफी मजबूत है।

इसके अलावा लेखन में भी सत्यदेव शर्मा को काफी सम्मान मिलता रहा है। शासन और प्रशासनिक दस्तावेजों के अध्ययन के साथ ही मामलों की समझ के लिए उन्हें माना जाता है। इन तमाम खुबियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ ने प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद के लिए उन्हें चुना है।

सत्यदेव शर्मा को प्रदेश महासचिव नियुक्त ​कि​ए जाने पर आरटीआई संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीले अंदाज में स्वागत किया, तो उनकी नियुक्ति को लेकर सामाजिक लोगों में भी जोरदार उत्साह का माहौल है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *