बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के योजना अनुसार हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय का कार्यशाला सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में मुख्य प्रस्तोता गेंद राम राजपूत (विभाग समन्वयक बिलासपुर विभाग) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकट लाल अग्रवाल (अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) विशिष्ट अतिथि वासुदेव रेड्डी (कोषाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू की उपस्थिति में मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हर विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर मुख्य प्रस्तोता गेंदराम राजपूत ने चार सत्रों में (1) शैक्षिक विकास के अंतर्गत छात्र- छात्राओं का परीक्षा परिणाम कैसे अच्छा हो सकता है एवं आचार्य- आचार्यों में क्षमतावृद्धि एवं कौशल विकास करना (2) छात्र-छात्राओं में व्यक्तित्व विकास करना (3) शैक्षिक एवं भौतिक संसाधनों का विकास करना (4) सतत एवं व्यापक मूल्यांकन विषय पर बारीकी से समझाते हुए आचार्यों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक आचार्य, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को डिजिटल किया जाएगा अर्थात डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कराया जाएगा विद्यालय में स्मार्ट क्लास प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल ने विद्यालय में प्रोजेक्टर लाकर विद्यालय में इसी वर्ष 2022- 23 से स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की घोषणा की और कहा कि हम विद्यालय को एक उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और 3 वर्ष के अंदर विद्यालय को सर्व सुविधा युक्त बना देंगे
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव ,आचार्यों में राजकुमार साहू, संतोष गंधर्व, लक्ष्मी नारायण पांडे ,रुकमणी गंधर्व ,आशा गुप्ता, सुख सिंह कैवर्त, मनोरमा गुप्ता रुपेश मलिक, धीरेंद्र भारद्वाज, विक्रांत गोयल, अलका राजपूत, जयश्री मित्रा, जागृति गंधर्व, पूजा जायसवाल, रानी दुर्गावती
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




