सरिया के ग्राम भीखमपुरा और लुकापरा में ग्रामीणों को दी गई विधिक सेवा एवं कानूनों की जानकारी….. आज दिनांक 26/06/2022 को थाना सरिया क्षेत्र के ग्राम भीखमपुरा एवं लुकापरा में "विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून" संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री प्रशांत देवांगन तथा श्री शीलू सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को विधिक सेवा, सहायता तथा क़ानून के बारे में जानकारी दिया गया । ग्रामीणों को पोक्सो एक्ट 2012, मानव तस्करी एवं विविध अपराधों की जानकारी दी गई तथा लोक अदालत के माध्यम से केस के निराकरण की जानकारी दिया गया । थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक केके पटेल द्वारा ग्रामवासियों को आपसी बैर मिटाकर आपस में भाईचारे से रहना बताये । थाना प्रभारी द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम तथा बच्चियों के साथ लैंगिक अपराध को मिटाने जन सामान्य के जागरूक होना आवश्यक बताएं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारा शर्मा, जनपद सदस्य अरुण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, सरपंच भीखमपुरा ज्ञानसागर मिरी, सरपंच लुकापारा देवानंद प्रधान व सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी तथा थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल एवं उनके स्टाफ उपस्थ‍ित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *