एन आर ग्रुप के संजय अग्रवाल ने किया भूमि पूजन
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशानुसार एन आर ग्रुप जिलेवासियों को दीपावली तक सर्वसुविधायुक्त महिला चिकित्सालय की सौगात देने युद्ध स्तर पर जुट गये हैं.. कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एन आर ग्रुप के संजय अग्रवाल द्वारा आज भूमि पूजन किया गया …लगभग 80 लाख की लागत से यह अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय परिसर में यह निर्माण होगा…
एन आर इस्पात. एन आर वीएस स्टील. एन आर टीएमटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड.. एन आर स्टील एन्ड फेरो प्राइवेट लिमिटेड और एन आर ग्रुप के सहयोग से अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय प्रांगण में महिलाओ के लिए 135 बाई 31 फीट के क्षेत्रफल में सर्वसुविधायुक्त महिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य का श्रीगणेश आज एनआर ग्रुप के संजय अग्रवाल के भूमि पूजन के द्वारा किया गया.. एन आर ग्रुप के संजय अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर भीम के निर्देशानुसार और ट्रस्ट के सहयोग के द्वारा 4200 वर्गफीट में यह कंस्ट्रक्शन होगा.. 2 कक्ष चिकित्सको का वाशरूम अटैच, 2.पेइंग वार्ड रूम. एक बड़ा हॉल जिसमे छह बेड होंगे. सर्वसुविधायुक्त लेबर रूम. ऑपरेशन थियेटर. 20 -25 लोगो के बैठने कि व्यवस्था वाले वोटिंग रूम.. एक मेडिकल स्टोर के साथ सड़क नाली बनाकर तैयार किया जाएगा.. लॉकडाउन की वजह से दो माह विलम्ब से कार्य प्रारम्भ हो रहा हैं.. दीपावली तक महिला हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा..
सामाजिक सरोकारों को शत प्रतिशत निभा रहा हैं एन आर ग्रुप
एन आर ग्रुप के संजय अग्रवाल निरंतर सामाजिक सरोकार के कार्यो में सहभागिता भली भांति निभा रहे हैं… बजरंग बली मंदिर वाले प्रकरण में.इनका सहयोग.. ट्रामा सेंटर बनाने में भी पहल कर चुके हैं.. इसके अलावा जरुरतमंदो का सहयोग करते रहते हैं….. कोविड – 19 महामारी में भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ उम्दा कार्य किये हैं…
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
