*“सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत खाद्य ठेलों की सघन जांच, विक्रेताओं को दिए गए सुरक्षा निर्देश*
बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 27 अप्रैल 2026/ “सही दवा – शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कोन्हेर गार्डन चौक, मरीन ड्राइव चौपाटी, अशोक नगर चौक एवं नूतन चौक क्षेत्र में संचालित गुपचुप, चाट एवं अन्य खाद्य सामग्री के ठेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने हेतु हैंड ग्लव्स एवं हेड कैप वितरित किए गए तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय में स्वच्छता एवं गुणवत्ता के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इस दौरान अभिहित अधिकारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
