बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु सांसद अरूण साव के पहल से एस.ई.सी.एल ने सी.एस.आर मद से 24.59 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
कोरोना महामारी के दौरान नवगठित जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए सांसद अरूण साव ने गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन को 25 लाख रूपये शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग एस.ई.सी.एल से की थी। उक्त मांग के आधार पर आवश्यक कार्यवाही उपरांत एस.ई.सी.एल ने सी.एस.आर मद से मिनी एम्बुलेंस, बड़ा आर.ओ. वाटर कूलर आदि के लिए 24.59 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। एस.ई.सी.एल. वर्तमान कोरोना महामारी के दौरान अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए सी.एस.आर मद से प्रदेश एवं विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु सराहनीय योगदान दिया है, जिसके लिए सांसद अरूण साव ने एस.ई.सी.एल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *