बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) सांसद अरूण साव ने जिला हॉस्पिटल जाकर कोरोना की दूसरी डोज लगवाई एवं वहॉ सेवारत कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
सांसद अरूण साव ने जिला हॉस्पिटल जाकर कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान सांसद अरूण साव ने जिला हास्पिटल में संचालित कोविड युनिट की समीक्षा किया एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी लिया। वर्तमान वहॉ 140 बेड की व्यवस्था है। आज वहॉ 64 कोरोना मरीजों का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहॉ पदस्थ डॉ.अनिल गुप्ता एवं डॉ.शेफाली कुमावत ने बताया कि कोविड युनिट में राज्य के 15 विभिन्न जिलों के 2065 कोरोना मरीज इलाज हेतु भर्ती किये गये थे जिसमें से 1774 मरीज इलाज उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके है। वर्तमान में 7 जिलों के 64 मरीज भर्ती होकर इलाज प्राप्त कर रहे है। सांसद अरूण साव ने वहॉ कार्यरत् चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे सेवा की प्रसंशा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। साथ ही जिला हास्पिटल की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *