पाली, (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़)
साइबर अपराध, धोखाघड़ी, सड़क दुर्घटना के बढ़ते प्रकरणो को देखते हुए पाली पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में गत दिनों ग्राम हरनमुडी में जन चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से उक्त अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशानिर्देश पर व एसडीओपी रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम और ग्रामीणों को इससे बचाने को लेकर पाली पुलिस के द्वारा ग्राम पंचायतो में ग्राम चौपाल बैठक व पोस्टर चस्पा अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि धोखाघड़ी से संबंधित बैंक के बारे में, नौकरी की ऐसी पेशकश से बचें जिसमें आपको पैसा जमा करने या अधिकाधिक लाभ के लिए कहा जा रहा हो, ।महिलाओं एवं बच्चों को लैंगिक अपराधों, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, सेल्फ डिफेंस की जानकारी भी दी गई ।घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी देते हुये महिलाओं को मिलने वाली कानून सहायता की जानकारी दी गई । श्री राठौर ने बताया कि घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को कानूनी सहायता, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय गृह, महिलाओं के लिए पैसा अर्जित करने की परियोजनाएं , परामर्श सेवाएं आदि की व्यवस्था है। इनकी आवश्यकता हो तो यह सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं।अभिभावकों को बताया गया कि लोक लाज के भय से इस प्रकार की घटनाओं को कई बार दबा दिया जाता है, शिकायत थानों में नहीं की जाती है जिससे बदमाशों को बल मिलता है । ऐसी घटनाओं की जानकारी थाने में देंवे किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो पाली पुलिस को बतावें । बीट सिस्टम को प्रभारी बनाकर अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है ।इस दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को हेल्प लाइन नम्बर 1098, 1091, 112 एवम 100 की जानकारी दी गई ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
