● हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को कापू पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) दिनांक 21/05/2021 को कापू पुलिस द्वारा ग्राम पारेमेर बाघआमा में अधेड़ व्यक्ति की उसके साले एवं उसके दोस्त द्वारा डंडे से मारपीट कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार ग्राम पारेमेर बाहआमा निवासी रतिराम कोरवा पिता स्व. नहर सिंह कोरवा उम्र 45 वर्ष अपनी पत्नि शांति कोरवा के साथ रहता है । रतिराम कोरवा अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा विवाद करता था । दिनांक 19.05.2021 के शाम को भी रतिराम पारिवारिक बातों को लेकर उसकी पत्नी शांति कोरवा के साथ झगड़ा विवाद कर रहा था । उसी समय रतिराम कोरवा का साला *नान कुमार अपने साथी संजय कोरवा* के साथ अपनी बहन शांति से मिलने बाघआमा आये हुये थे जो झगड़ा को शांत करने का प्रयास किये पर झगड़ा शांत न होकर और बढ़ गया। झगड़ा मारपीट में नान कुमार और संजय दोनों लकड़ी के डंडे से रतिराम कोरवा के सिर के पीछे में मारकर उसकी हत्या कर दिये । घटना की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई कुंवर साय द्वारा थाना कापू में दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर आरोपी 1- (1) नान कुमार कोरवा S/O गोविन्द कोरवा उम्र 20 वर्ष (2) संजय कोरवा S/O धनी कोरवा उम्र 19 वर्ष दोनों ग्राम पारेमेर थाना कापू के विरूद्ध अप.क्र. 54/2021 धारा 302, 34 भादवि दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
