(विशाल भव्य कांवर यात्रा की किए शुरुवात, रेंजर केल्हारी रामसागर कुर्रे ने कराया पहल)

केल्हारी(वायरलेस न्यूज) : वनांचल केल्हारी क्षेत्र में पहली बार महादेव के भक्तों ने कांवर यात्रा निकाल कर शिवालयों में जल अर्पित कर सुख समृद्धि, लोक कल्याणार्थ हेतु पूजा पाठ कर डीजे के धुन में मस्त नाचते झूमते नजर आए।
भगवान भोलेनाथ के पवित्र सावन मास के चौथे सोमवार को केल्हारी में पहली बार कांवर यात्रा की शुरुवात हुई
सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालु भक्तजन केल्हारी स्थित बरने नदी में एकत्रित होना शुरू हो गए।
भगवा रंग में रंगे जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव की नारे के साथ कांवर में जल भरकर पैदल यात्रा के जरिए शिवालयों की ओर सैकड़ों कांवरियों की यात्रा निकली।
इस दौरान डीजे गाजे बाजे के साथ शिव भक्ति में डूबे कांवरिया नाचते झूमते हर गली चौराहे से केल्हारी के सभी मंदिरों में जल चढ़ाते भगवान भोलेनाथ के सेवा में जुटे दिखाई दिए–
इस दौरान श्री राम सेवा समिति ने भी कांवरियों को देवी तालाब के पास स्थित शिवालय में प्रसाद बांटी और शरबत पिलाई।
तो वहीं रेंजर केल्हारी राम सागर कुर्रे द्वारा सभी कांवरियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया।
लोगों ने कहा– कि केल्हारी में पहली बार कांवर यात्रा की शुरुवात हुई है लोग इसे त्यौहार से भी ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये रेंजर केल्हारी रामसागर कुर्रे के इस पहल के लिए स्थानीय लोगों ने सराहना किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *